ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर बेटी रिद्धिमा ने बहाए पछतावे के आंसू, बोले- काश उठा लेती वो आखिरी कॉल..!

Rishi Kapoor Death Anniversary

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को इस दुनिया को अलविदा कह 4 साल हो चुके हैं और आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनको याद करते हुए एक ऐसा इमोशनल पोस्ट किया जिससे कि फैंस की भी आंखें नम हो गई है।

दरअसल आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जो कि उनके बचपन की तस्वीर है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा कि "जिन्हें हम प्यार करते हैं वह दूर नहीं जाते, वह हर दिन हमारे साथ ही चलते हैं। फॉरएवर मिस यू सो मच।" नीतू कपूर ने अपनी बेटी के इस पोस्ट को रीशेयर किया है।

लेकिन आपको बता दें कि गलाटा प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर ने निधन से दो दिन पहले उनको कॉल किया था। लेकिन वह उनकी कॉल उठा नहीं पाई थी। रिद्धिमा ने बताया कि "उन्होंने जाने से 2 दिन पहले मुझे कॉल की थी और मिस कॉल दी थी। जो कि आज भी मेरे फोन में है।"

रिद्धिमा कपूर ने कहा कि "वह उनकी मेरे लिए आखिरी मिस्ड कॉल थी और मैंने सोचा था कि काश मैंने उसे कॉल को पिक कर लिया होता। वह उसके बाद ना तो बात कर सके और ना ही जवाब दे पाए क्योंकि वह अस्पताल में थे। मैंने उस कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव कर लिया है क्योंकि वह उनकी आखिरी कॉल थी। मैंने बाद में उन्हें फोन किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।"

More from Filmibeat

Read more about: riddhima kapoor rishi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X