ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के बाद घर पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा और नवासी समायरा, देखिए तस्वीरें
ऋषि कपूर के निधन से अचानक पूरा बॉलीवुड ही सदमे में हैं। गुरूवार को निधन के बाद ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी अब शनिवार देर रात मुंबई पहुंच पाईं।
गौरतलब है कि बुधवार से ही ऋषि कपूर की हालत नासाज़ थी और उनकी बेटी ने गृह मंत्रालय से अपने प्राईवेट जेट से मुंबई जाने की परमिशन मांगी थी।

गृह मंत्रालय ने उन्हें उड़ने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से जाने की अनुमति मिल गई थी। अनुमति मिलते ही रिद्धिमा दिल्ली से निकल गईं।
शनिवार देर रात रिद्धिमा कपूर साहनी अपने घर पहुंची। उनके साथ उनकी बेटी समायरा भी मुंबई आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications