रणबीर कपूर की भांजी समारा ने बदला अपना पूरा का पूरा लुक, 14 साल की उम्र में दिखाए हीरोइन वाले तेवर

Samara Sahni

Samara Sahni Video: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी यूं तो कभी फिल्मों में नहीं आईं लेकिन ग्लैमर की दुनिया में वो लगातार छाई हुई हैं। लेकिन अब रिद्धिमा का पत्ता काटने के लिए तैयार हो गई हैं उनकी बेटी समारा। जो पहले से ही बॉलीवुड की दुनिया में आने के लिए आतुर हैं।

समारा का वीडियो आया सामने

समारा साहनी बॉलीवुड की तरफ काफी ज्यादा आकर्षित हैं और आए दिन उनके वीडियोज सामने आते हैं, जिसमें वो भविष्य की एक्ट्रेस होने की झलक दिखाती रहती हैं और एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वो जवां और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

समारा का ट्रांसफॉर्मेशन लुक

समारा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो काफी हद तक अपनी नानी यानी नीतू कपूर की तरह नजर आ रही हैं। लोग नीत कपूर से उनकी रिजेंबलेंस देखकर हैरान हैं। साथ ही उनका ट्रांसफॉर्म्ड लुक देखकर अब लोगों को लग रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इस वीडियो में एक अंग्रेजी गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। समारा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

14 साल की हैं समारा

नीतू कपूर की नातिन और रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी भले ही उनकी उम्र सिर्फ 14 साल है, लेकिन कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

इससे पहले समारा को उनकी मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखा, समारा ने बड़े प्यार और सलीके से सबको 'हाय' किया और बिना झिझक कैमरे के सामने पोज भी दिए।

सोशल मीडिया पर भी हैं छाई

समारा साहनी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। उनके वीडियो और फोटोज अक्सर वायरल हो जाते हैं। फैंस को उनका स्टाइल, मुस्कान और बिंदास अंदाज बहुत पसंद आता है। भले ही अभी उन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पर्सनालिटी देखकर फैंस उन्हें आने वाला सुपरस्टार मानने लगे हैं।

कपूर खानदान का नाम बढ़ाएंगी आगे?

समारा बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वह रणबीर कपूर की भांजी और ऋषि कपूर-नीतू कपूर की नातिन हैं। ऐसे में लोगों को अब बेसब्री से इंतज़ार है कि कब समारा फिल्मों में अपनी शुरुआत करेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: samara sahni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X