कोरोना की चपेट से बाहर निकल आईं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा ने किया कंफर्म, शेयर की एक प्यारी सी सेल्फी

कुछ दिनों पहले अभिनेत्री नीतू कपूर ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं, अब उनकी ताजा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर दिया है। उन्होंने एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- "आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आज मेरी मां की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।"

बता दें, फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पर पहुंचे कई सितारों को कोरोना हो गया था। इनमें वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता का नाम था। फिलहाल, सिर्फ नीतू कपूर के निगेटिव होने की खबर आई है। जबकि बाकी तीनों कलाकार आइसोलेशन में हैं।

Neetu Kapoor

जुग जुग जियो की शूटिंग के लिए 12 नवंबर को पूरी स्टार कास्ट चंडीगढ़ पहुंची थी। शूटिंग के लिए 40 दिनों का शेड्यूल तय किया गया था और 24 दिसंबर तक शूटिंग की जानी थी। लेकिन कलाकारों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने की वजह से अब 10 से 14 दिनों के ब्रेक लिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही रणबीर कपूर एयर ऐम्बुलेंस द्वारा नीतू कपूर को मुंबई ले आए थे.. और यहां उनका इलाज जारी रखा।

गुरुवार को नीतू कपूर ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर किया था- "मैं फिलहाल सेल्फ क्वारंटाइन हूं, डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अपनी दवाईयां ले रही हूं, और काफी बेहतर महसूस कर रही हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X