रिद्धिमा कपूर का 40वां जन्मदिन: रणबीर-आलिया-नीतू कपूर का सरप्राइज़ डांस, करीना - करिश्मा भी शामिल
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज 15 सितंबर 2020 को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही रिद्धिमा कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ ही रह रही हैं। इस दौरान वो मज़बूती से अपनी मां के साथ लगातार खड़ी दिखाई दीं।
हालांकि कभी कभी रिद्धिमा खुद पिता की याद में कमज़ोर हुईं तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और ऋषि कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए पिता को याद किया। इस दौरान फैन्स भी उन्हें काफी हिम्मत दी।

अब रिद्धिमा के परिवार ने उनके 40वें जन्मदिन पर एक सरप्राइज़ पार्टी दी। लेकिन इससे भी ज़्यादा अच्छा सरप्राइज़ था रिद्धिमा के लिए उनके परिवार का बनाया हुआ एक डांस वीडियो। इस वीडियो में रिद्धिमा का परिवार और उनके खास दोस्त थिरकते हुए नज़र आए।
रिद्धिमा ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और सबको धन्यवाद दिया। वहीं उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी को उनके भाई बहनों ने कूल बनाया। पार्टी में रणबीर, आलिया, करीना, करिश्मा सब एक साथ दिखाई दिए। देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications