नेपोटिज्म और एकता कपूर पर ये क्या बोल गईं Riddhi Dogra? टीवी इंडस्ट्री को लगेगा झटका!

Riddhi dogra ekta Kapoor

Riddhi Dogra on Nepotism and Ekta Kapoor- टीवी से शुरुआत करके फिल्मों में धमाका कर रही हैं रिद्धि डोगरा इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी उनको काफी पसंद किया जाता है।

लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है। इस वीडियो में रिद्धि डोगरा ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है और एकता कपूर का नाम लेकर बड़ा खुलासा किया है। एकता कपूर को लेकर उन्होने जो कुछ भी कहा वो शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा।

एकता कपूर और नेपोटिज्म पर बोलीं रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा ने कहा, ''एक तरफ नेपोटिज्म है और एक तरफ एकता कपूर है। क्योंकि जितने आउटसाइडर्स को उन्होने काम दिया है, शायद ही किसी ने दिया होगा और इतना सक्सेसफुल बनाया है।

लोगों के घर बन गए हैं उनकी वजह से, चाहें वो टीवी या फिर कोई और हो। तो ये पहचानना बहुत जरूरी है कि कोई आपको यहां देखने नहीं बैठा है और ना ही कोई गिराने बैठा है।

ये इंडस्ट्री उतनी ही आपको है जितनी वो कहते हैं उनकी है। तो आप करिए और अपना रास्ता खुद बनाइए।'' रिद्धि डोगरा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

क्या बोले लोग?

रिद्धि की इस वीडियो में लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''और समाज को क्या दिया ये भी बता दो।'' एक ने लिखा, ''वह अरुण जेटली की भतीजी हैं।'' ज़रूर। एक ने लिखा, ''हां बिल्कुल सही।'' एक ने लिखा, ''बकवास मत करो। नेपोटिज्म ने कितने आउटसाइडर्स को बर्बाद है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: riddhi dogra ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X