..................... Richa Chadha's maternity photoshoot viral, seeing photos pople angry - Hindi Filmibeat

ऋचा चड्ढा की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें देख आग बबूला हुए लोग, बोले- ये क्या काला जादू है...

Richa Chadha

Richa Chadha's maternity photoshoot viral: ऋचा चड्ढा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता के बाद ऋचा चड्ढा मां बनीं। उन्होंने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक ना तो ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है और ना ही बेटी का चेहरा। फैन्स तो नन्ही परी का मासूम चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। ऋचा चड्ढा बेटी का चेहरा दिखातीं उससे पहले ही उन्होंने अपनी कुछ अनसीन मैटरनिटी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख लोग तो आग बबूला हो गए हैं।

जी हां, ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा गोल्डन कलर की साड़ी लपेटे नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी इस तरह लपेटी है कि उनका बेबी बंप साथ नजर आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वह था उनके बेबी बंप और चेस्ट पर बना काले रंग का डिजाइन।

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही ऋचा चड्ढा कैप्शन में लिखती हैं- माया एंजेलो ने कहा, "मेरी मां ने मेरे चारों ओर अपना सुरक्षात्मक प्यार बरसाया और बिना जाने क्यों, लोगों को लगा कि मेरे पास वैल्यूज़ हैं तुम्हारा वैल्यू हमेशा रहेगी, मेरी बच्ची ये तस्वीरें मेरी गर्भावस्था के 9वें महीने में हर्ष फोटोग्राफर द्वारा ली गई थीं। मेरे शरीर पर पवित्र ज्यामिति प्रतीकों को अवंतिका और @womenpow द्वारा बनाया गया है। मेरी नाभि पर जीवन का फूल, और मेरी छाती पर दिव्य स्त्रीत्व का प्रतीक है। उस समय मुझे नहीं पता था कि मेरी एक बेटी होगी। महिला ब्रह्मांड का पवित्र पात्र है जो अपनी छवि के एक और जीवन को दुनिया में लाती है।

इसी के साथ ही एक्ट्रेस बेटी को डॉटर्स डे की बधाई देते हुए लिखती हैं- हैप्पी डॉटर्स डे मेरी बेटी। हम एक दिन इन तस्वीरों को एक साथ देखेंगे, जहां आपने अंदर पोज दिया था और मैं खुशी से झूम रही थी... यह हमारे लिए है, इसलिए बाहरी लोग देख सकते हैं लेकिन बोल नहीं सकते)।

बता दें कि ऋचा चड्ढा की यह तस्वीरें कुछ लोगों को तो बेहद पसंद आईं, लेकिन कुछ लोगों ने इन तस्वीरों के देखते ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर में कमेंट करते हुए कहा क्या बात है ये तस्वीरें बहुत अलग और खूबसूरत हैं तो वहीं एक ट्रोलर ने लिखा- आपने तो नुमाइश लगा दी है। तो वहीं दूसरे ने लिखा-फोटोशूट के नाम पर कुछ भी किया जा रहा है आजकल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X