ट्रेन में नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को छू रहा था शख्स, बौखलाई Richa Chadha ने कहा- 'इसे फेमस करें...'

Richa Chadha viral video reaction

Richa Chadha Minor girl harassment video reaction: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरावना और शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी ट्रेन में बैठी एक कम उम्र की लड़की के साथ गलत हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आरोपी को एक अन्य यात्री ने रंगे हाथों पकड़ लिया और वहीं पर उसकी हरकत पर सवाल उठाए।

ऋचा चड्ढा का गुस्सा फूटा

इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'आओ, इसे फेमस करें। हम सबने ऐसे कई लोग देखे हैं। शर्मिंदा कर देने वाली घटना।'

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन का कोच लगभग खाली है। एक व्यक्ति एक नाबालिग लड़की के पास बैठा है और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है। उसी समय, ट्रेन में मौजूद एक सामने बैठा यात्री इस पूरी घटना का वीडियो बना लेता है। जब उसने आरोपी को इस हरकत पर टोका, तो वह घबरा गया और बात को टालने की कोशिश करने लगा। हालांकि, लोगों के सामने वह अपनी गलती मानने पर मजबूर हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस वीडियो को एक्स (Twitter) पर @Prajapat204 नाम के यूजर ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'यह वीडियो एक जनरल डिब्बे का है, जहां यह चश्मा पहने व्यक्ति अपनी गंदी सोच में डूबा है। इसने अपनी बेटी जैसी एक लड़की को बेहद गंदे तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान एक लड़के ने इसका वीडियो बना लिया। ऐसे लोग ही समाज में हर दिन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं।'

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और सभी ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की पहचान

वहीं, टीम SAATH के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दावा किया गया कि इस आरोपी की पहचान ChatGPT की मदद से 'शशि भूषण उपाध्याय' के रूप में की गई है। हालांकि, अभी तक इस पहचान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि ट्रेन या सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए और सख्त कदम कब उठाए जाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: viral video richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X