बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ऋचा चड्ढा ने पकड़ी दूसरी नौकरी, बोलीं- मेरे बॉस मुझे छुट्टी नहीं देते...

Richa Chadha

Richa Chadha Latest News: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। ऋचा चड्ढा हाल ही में मां बनी हैं और इस समय अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बात दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर लंच पर गए थे। जहां कपल्स ने जमकर मस्ती की थी और इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।

लेकिन फिलहाल तो ऋचा चड्ढा के एक लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जी हां, ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक ऐसी घोषणा की है जिसे सुन लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। दरअसल ऋचा चड्ढा ने अपने साथ ही अपनी बेटी की झलक दिखाई है। उन्होंने पोस्ट में तीन तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके फूड आइटम्स की है। तीसरी तस्वीर उनकी बिल्लियों की है। तो वहीं चौथा वीडियो है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा अपनी बेटी के साथ खेलती नजर आ रही हैं। ऋचा ने यह तस्वीरें लेट नाइट क्लिक करके शेयर की हैं। इससे यह तो साफ है कि बेटी के लिए ऋचा चड्ढा को देर रात भर जगना पड़ता है। इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही ऋचा चड्ढा कैप्शन में लिखती हैं। मैं कहीं गायब नहीं हुई हूं। मैंने बस नई नौकरी पाई है। मेरे बॉस के मेरी 24 घंटे जरूरत होती है। वह मुझे छुट्टी भी नहीं देते हैं।

बता दें कि ऋचा चड्ढा का इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए लिखा- एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही है और छोटी राजकुमारी को प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे के बाद पूरी लाइफ बदल जाती है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा बच्चों के साथ मेहनत तो लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X