ऋचा चड्ढा ने बताया कि प्रेग्नेंसी में कैसा है उनका हाल, बोलीं- अनिद्रा, बेचैनी और माइग्रेन...

Richa Chadha

Richa Chadha third trimester of pregnancy: संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी से खास लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा का यह नवां महीना चल रहा है वह जल्द ही मां बन सकती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के ट्राइमेस्टर में उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही में उन्होंने एक बड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए ऋचा चड्ढा अपनी फीलिंग्स फैन्स को बताती नजर आ रही हैं।

तीसरे ट्राइमेस्टर में हो रही है परेशानी
ऋचा चड्ढा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट ने स्टाइलिश आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही ऋचा लिखती हैं तीसरे ट्राइमेस्टर में बेचैनी, अनिद्रा, एसिडिटी के सपने, पीठ दर्द, माइग्रेन और रोने का मूड होता है...तो यहां पर पास्ट की कुछ छोटी से झलकियां हैं।

लज्जो के किरदार से मिला प्यार
ऋचा चड्ढा आगे लिखती हैं कि प्रमोशन के दौरान मुझे भारतीय कपड़े पहनना काफी पसंद आया है। क्योंकि भविष्य बेहतर होगा लेकिन अतीत आज के वर्तमान से बेहतर है एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि लगभग 2 महीने हो गए हैं लेकिन मुझे लज्जो के लिए बहुत प्यार मिल रहा है।

अली फजल के लिए लिखा नोट
आपको बता दें कि इस पोस्ट के साथ ही ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के लिए भी खास नोट लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं अली जल्दी घर आ जाओ, हमें काम करना है। घर को बेबी प्रूफिंग की जरूरत है। बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या बात है बहुत ही खूबसूरत लग रही हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X