एडल्ट फिल्म स्टार शकीला का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस,पढ़िए पूरी खबर
एक्ट्रेस ऋचा चड्डा रियल लाइफ एडल्ट फिल्म स्टार शकीला के बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट इंद्रजीत लंकेश करेंगे। आपको बता दें कि 90 के दशक में शकीला केरल की सबसे बड़ी स्टार थी जिन्होंने तमिल, तेलुगु,मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था।
फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरु होने वाली है। शकीला ने 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और वहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी। ऋचा के स्पोक्सपर्सन ने इसके बारे में कहा कि "फिल्म में शकीला की कहानी दिखाई जाएगी जो मलयालम सिनेमा की हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनके फैन्स एशिया से लेकर हर जगह फैले थे आज की तारीख में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "फिल्म की स्क्रिप्ट काफी एक्साइटिंग है और फिल्म में एक अच्छी कहानी दिखाई जाएगी।फिल्म की तैयारी जल्द ही शुरु की जाएगी और फिल्म की शूटिंग अप्रैल या मई में शुरु हो जाएगी।" ऋचा चड्डा ने हाल में ही कहा था कि वो बॉलीवुड में नकली जिंदगी नहीं नहीं जीना चाहती हैं।

उन्होंने कहा था कि "मैं जितना हो सके रियल रहना चाहती हूं।मेरा लक्ष्य यही है।दूसरे मुझे कैसे देखते हैं मैं उस हिसाब से नहीं खुद को बदलते देख सकती हूं।ये प्रोजेक्ट होने वाला है इसलिए मैं उससे जुड़े शख्स के साथ अच्छा बर्ताव करूंगी ये मैं नहीं कर सकती।मैं ऐसे काम नहीं करती।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "अगर आप 40 के होने वाले हो तो जितना हो सके ग्रेसफुल रहो। टीनएज आउटफिट में रहने की कोई जरुरत नहीं है। ये वेबकूफी भरी हरकत लगती है। ये नकलीजिंदगी लगती है और मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहती।" फिल्मों की बात करें तो ऋचा 3 स्टोरीज में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications