कोरोना में ऋचा चड्ढा की अनोखी पहल 'द किंडरी' से गुमनाम असली सुपरहीरो से उठेगा पर्दा
कोरोना वायरस के इस माहौल में कई स्टार्स अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच लोगों की सहायता करने के साथ लोकप्रिय एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक नई शुरुआत की है जो कि काफी दिलचस्प है।पिछले एक साल में, मौत, तबाही, चिकित्सा सहायता की कमी, गरीबी और बेरोजगारी की कहानियां सामने आ रही हैं।
लेकिन हर निराशापूर्ण स्थिति में भी आशा की किरण होती है।सामाजिक मुद्दों में अपनी रुचि के लिए समान रूप से जानी जाने वाली ऋचा चड्ढा ने 'द किंडरी' नाम से एक नई कम्युनिटी आधारित पहल शुरू की है, जिसका सीधा सा अर्थ है, असाधारण काम करने वाले आम लोगों को हौसला बढ़ाना।

अपने नए इंस्टाग्राम पेज 'द किंडरी' के ज़रिये एक नए मिशन पर रोज़ाना गुमनाम नायकों को करेंगी सेलिब्रेट। जो कि अपने आप में उन खास लोगों को सब तक पहुंचाने की एक नायाब पहल है। जो कि कोरोना के इस माहौल में प्रेरणा का काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications