ऋचा ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, एक शब्द से मचा बवाल, एक्ट्रेस बोली- 'मेरा बच्चा, मेरी वजाइना...'

Richa Chaddha

Richa Chaddha Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी जुनैरा एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर ऋचा ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक मां बनने के सफर की झलक दिखाई और अपनी बेटी के लिए दिल से लिखा, लेकिन 'नैचुरल बर्थ' का जिक्र करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

ऋचा का मां बनने का एक्सपीरिएंस

ऋचा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें बेटी जुनैरा के साथ बिताए खास पलों की झलकियां थीं। वीडियो में ऋचा और अली के प्यारे मोमेंट्स देखने को मिले- जैसे अली का ऋचा के बेबी बंप को छूना, फैमिली टाइम, और जुनैरा की बिल्ली के साथ मस्ती।

नेचुरल बर्थ पर मचा बवाल

इस पोस्ट में ऋचा ने लिखा- 'एक साल पहले मैंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक हेल्दी बेटी को जन्म दिया। लेबर कुछ घंटों तक चला और डिलीवरी सिर्फ 20 मिनट में हो गई- नेचुरल बर्थ! उसके बाद से मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है... मैं भी। मेरे अंदर सब कुछ नया लगता है - दिमाग, दिल, शरीर और आत्मा। एक मां के रूप में ये मेरा नया जन्म है।'

ऋचा के 'नैचुरल बर्थ' शब्द के इस्तेमाल पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा कि हर डिलीवरी नेचुरल होती है- चाहे वो नॉर्मल हो या सिजेरियन। इस पर ऋचा ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- "अगर मैं नॉर्मल डिलीवरी कहती, तो आप भी यही कहतीं।"

एक और कमेंट में लिखा गया- 'नॉर्मल डिलीवरी शब्द इस्तेमाल करना तकलीफदेह हो सकता है, क्योंकि बहुत सी औरतों को सिजेरियन कराना पड़ता है और वो भी एक नॉर्मल प्रोसेस है।' इस पर ऋचा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा- 'अगर मैं नॉर्मल डिलीवरी नहीं कहना चाहती तो? ये मेरा पेज है, मेरी वजाइना है और मेरा बच्चा है। फेमिनिज्म ने मुझे अपनी पसंद के शब्द इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है।'

बेटी जुनैरा के बारे में

ऋचा और अली ने पिछले साल 16 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा था- 'हमें 16.07.24 को एक हेल्दी बेटी के आने की खुशी है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देते हैं।' बच्ची का नाम उन्होंने जुनैरा इदा फजल रखा है। अब तक दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा पब्लिक नहीं किया है।

ऋचा और अली की लव स्टोरी

ऋचा और अली की मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। दोनों ने सितंबर 2022 में एक इको-फ्रेंडली शादी की थी। फिर फरवरी 2024 में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। अब वो एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें वो एक बिजनेस वुमन का रोल निभा रही हैं जो जन्म के समय अनाथ थी। वहीं अली फज़ल हाल ही में 'मेट्रो इन दिनों' में दिखे थे, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।

More from Filmibeat

Read more about: richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X