ऋचा चड्ढा स्टारर 'शकीला' क्रिसमस पर होगी रिलीज- बड़े पर्दे पर दिखेगी एडल्ट स्टार की कहानी
ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'शकीला' इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्टपोन होती चली गई। साउथ इंडस्ट्री की एडल्ट फिल्म स्टार के जीवन पर आधारित यह फिल्म 25 दिसंबर को आएगी। फिल्म में ऋचा के साथ पंकज त्रिपाठी और राजीव पिल्लई दिखाई देंगे।
फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के एक गांव में हुई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा कि चैलेंज केवल शकीला का किरदार निभाना ही नहीं था बल्कि उनके बचपन के दिनों में जाना और समझना भी था। वहीं समय के साथ किस तरह उनका लुक और चाल ढाल बदली वो भी देखना था।

बता दें, शकीला दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की एडल्ड स्टार थीं। उन्होंने करीब ढाई सौ फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही उन्होंने बी ग्रेड फिल्में और साथ ही नेपाली, चीनी, सिंहली जैसी भाषाओं में भी काम किया है। शकीला ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994 की एक फिल्म 'प्लेगर्ल्स' से की थी।
बहरहाल, फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी और इसी दिन वरुण धवन- सारा अली खान की 'कुली नंबर 1' भी रिलीज हो रही है। कोरोना काल के बाद अब धीरे धीरे फिल्में थियेटर्स में रिलीज होना शुरु हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्में दर्शकों को थियेटर तक आकर्षित कर पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











