..................... Richa Chadha's next film based on true stories of second wave of Covid in India - Hindi Filmibeat

Richa Chadha ने की अपनी बड़ी फिल्म की घोषणा, क्या दिखेगी सबसे भयानक सच्ची कहानी? जानिए डिटेल।

By Filmibeat Desk
Richa Chadha

Richa Chadha:भारत में कोरोना वायरस का भयानक समय जा चुका है। लेकिन एक बार फिर से कोरोना दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम बात कर रहे हैं पर्दे पर कोरोना वायरस। जी हां, जल्द ही कोरोना पर नई फिल्म बनने जा रही है। जिसका चेहरा बनेंगी ऋचा चड्ढा। ऋचा चड्ढा ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले एक अनाम फिल्म में कोविड संकट की दूसरी लहर के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका में दिखाई देंगी।

ऋचा कहती हैं, "यह उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें हम सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखा था। जहां नुकसान और निराशा थी, वहीं उम्मीद भी थी। वास्तव में मैं अजनबियों की इस दयालुता से इतना प्रभावित हुई कि मैंने किंड्री की शुरुआत की, एक छोटी सी सोशल मीडिया पहल जिसने दूसरी लहर के माध्यम से केवल अच्छाई, निस्वार्थता की कहानियों को बढ़ाया।

फिल्म महामारी के दौरान हमारे पूरे जीवन पर एक कड़ी नज़र डालती है, जहां हम मानव होने से डरते थे, और जहां हमने लोगों से चाहते हुई दूरियां बना रखी थी। यह उन डॉक्टरों और नर्सों के बारे में बात करता है जो निस्वार्थ भाव से अपना काम कर रहे थे। मैं ऐसी ही एक नर्स की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।"फिल्म का निर्देशन अभिषेक आचार्य ने किया है। इसके अलावा ऋचा ने गर्ल्स विल बी गर्ल्स की शूटिंग पूरी कर ली है, जो उनके को-ओन्ड होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। फिल्म एक इंडो-फ्रेंच को-प्रोडक्शन है, जिसे पुशिंग बटन्स स्टूडियोज, क्रॉलिंग एंजल फिल्म्स और फ्रेंच कंपनी, डोल्से वीटा फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जा रहा है।

Read more about: richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X