ऋचा चड्ढा ने उड़ाई संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल की खिल्ली, साथ बैठने से किया इनकार

Richa Chadha ROASTS Sanjay Leela Bhansali Niece Sharmin Segal: हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की कहानी के साथ-साथ उसके किरदार भी काफी ज्यादा चर्चा में है। इस वेब सीरीज में कई सारी अभिनेत्रियां साथ में काम करती नजर आई। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल का नाम शामिल है।
हालांकि अब आपको बता दें कि हाल ही में ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली और उनकी भांजी शर्मिन को रोस्ट किया। उन्होंने हर किसी के सामने अभिनेत्री को यह भी कह दिया कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि हम दोनों को साथ में बैठना चाहिए। इसके बाद में ऋचा चड्ढा को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईएमडीबी के इंटरव्यू के वक्त शर्मिन सेगल ने कहा कि वह बहुत अच्छा खाना बनाती है। इस पर ऋचा हंसने लग जाती हैं। शर्मिन सेगल ने आगे कहा कि जो सुबह वह सलाद खाती हैं, उसे खुद अपने हाथों से बनाती हैं। तब ऋचा ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी सब्जियां काटी हैं?
शर्मिन सेगल ने इस पर आगे कहा कि मैं बहुत ही अच्छा खाना बनाती हूं और मैं क्रिसमस पर लंच भी बनाया था। ऋचा तभी कहने लगती है कि मुझे ऐसा लगता है कि आपको और मुझे एक दूसरे के पास में नहीं बैठना चाहिए। इसी दौरान ऋचा ने अपने मुश्किल सीन को लेकर भी बात की जो कि स्क्रिप्ट थी वो प्रॉपर इंस्ट्रक्शन थी।
SLB greeting Richa and then moving her aside to make sure his niece is in the spotlight next to him
byu/MogamboKiMummy inBollyBlindsNGossip
ऋचा चड्ढा ने इस पर बात करते हुए कहा कि लज्जो एक बड़ा फाइनल डांस करती हुई नजर आती है और यह शूट 8 दिन तक हुआ। यह काफी स्ट्रेसफुल और मुश्किल था। मेरा स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद कोई बड़ा रिस्पांस नहीं था। शर्मिन सेगल ने इस दौरान बताया कि एक सीन में मुझे चार दिन तक रोना था और मैं सुबह से रात तक रोती रही। चौथे दिन मेरी आंखें आलू की तरह सूज गई।
इसी इंटरव्यू के दौरान अदिति राव हैदरी ने बताया था कि शर्मिन सेगल तैयार होने में सबसे ज्यादा वक्त लेती थी। शर्मिन ने अदिति को एक अच्छी स्कूल गर्ल बताया और कहा कि अगर टीचर ने कहा है कि आपको इस टाइम पर होमवर्क देना है तो इस वक्त दे देती थी। अगर कुछ पंक्तियां लिखनी को उन्हें कहा जाए तो जितने शब्द बोले जाते हैं उसे एक भी ज्यादा नहीं लगती है। इसी के चलते उनके मुताबिक सब लेट हो जाते हैं और वह टाइम पर कर लेती है।


Click it and Unblock the Notifications