उस आदमी ने मुझे टच करते हुए कहा-हमें अब डिनर करना चाहिए , ऋचा चड्ढा का खुलासा
ऋचा चड्ढा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि हमेशा से अपनी राय बेबाकी से रखने में यकीन रखती हैं। यही वजह है कि जब भी कोई महिला से जुड़ा मुद्दा हो, मी टू हो या फिर कास्टिंग काउच। ऋचा चड्ढा कभी भी पीछे नहीं रही हैं।
ऋचा चड्ढा ने इस बार कास्टिंग काउच पर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे कास्टिंग काउच के कारण उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा था। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में ऋचा ने कहा है कि कई बार मुझे लोगों के इशारे समझ नहीं आए।

मैं बहुत यंग थी और उस समय मेरी समझ भी थोड़ी कम थी। एक दिन एक आदमी मेरे पास आया और कहा कि हमें साथ में डिनर करना है। मुझे उसका मतलब समझ नहीं आया। मैंने उससे कहा कि मैं पहले से डिनर कर चुकी हूं।
लेकिन इसके बाद भी उस आदमी ने मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए। तब मुझे समझ में आया कि वह क्या कहना चाहता है। ये सिर्फ एक बार नहीं हुआ है। जब मैं इंडस्ट्री में स्थापित हो गई। उसके बाद भी मेरे साथ ये हुआ है। मैं जानती हूं कि कई प्रोजेक्ट मैंने खो दिए हैं। लेकिन वो मेरे लिए मायने नहीं रखता।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि पायल के साथ ऐसी कौन सी 5 दमदार एक्ट्रेस हैं जो कि सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए एक अलग पहचान बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











