'मैडम चीफ मिनिस्टर' बनने पर ऋचा चड्ढा को गोली मारने की धमकी, बोला- पोस्टर जलाएंगे, शीशे तोड़ देंगे
ऋचा चड्ढा की आगामी फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर के ट्रेलर की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। पहली बार ऋचा इस तरह की दमदार भूमिका में दिखाई दे रही हैं। उनकी अदायकी ट्रेलर में ही सभी का दिल जीत चुकी है। लेकिन कहीं ना कहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले ऋचा को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
खुद इसका खुलासा ऋचा ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने ये साफ तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया में इस तरह के कमेंट का वह कई बार सामना कर चुकी हैं। साथ ही ऋचा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर भी अपनी राय खुले तौर पर जाहिर की है।

ऋचा चड्ढा ने इस संबंध में कहा है कि इंडस्ट्री का एक ट्रेंड बन चुका है, फिल्म रिलीज से पहले लोग धमकियां देते हैं कि वे पोस्टर जलायेंगे, शीशे तोड़ देंगे। मुझे भी इस तरह की धमकी मिली है। दैनिक भास्कर से बातीचत में सोशल मीडिया के फिल्मों पर पड़ने वाले निगेटिव प्रभाव पर अपना मत जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications