ऋचा चड्डा ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद...UAE एयरपोर्ट पर फंसे थे यात्री
ऋचा चड्डा ने UAE में आबूधाबी में फंसे यात्रियों के लिए सुषमा स्वराज से मदद मांगी। जानिये पूरी खबर।
हमारे देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा कभी भी जरुरत हो भारतीयों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। एक बार नहीं कई बार इसका गवाह ट्विटर बना है। ऋचा चड्ढा जो खुद लॉस एंजेल्स जा रही थीं और खुद आबू धाबी एयरपोर्ट पर लगभग 18 घंटे तक फंस गई।
[जानें क्यों, परिणीति का नया गाना सुन सो गई 'गोलमाल अगेन' की पूरी टीम !]
इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां आए तुफान की वजह सभी यात्री अस्त व्यस्त स्थिति में हैं। आबु धाबी एयरपोर्ट पर बड़ी
संख्या में भारतीय थे जो काफी समय से एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे। इसमें काफी वरिष्ठ नागरिक बच्चे और महिलाएं भी थी।

ऋचा चड्डा ने विषम परिस्थिति को देखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया और घटना की पूरी जानकारी दी।उन्होंने सुषमा स्वराज को लगभग 5-6 ट्वीट कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ये बुरे सपने जैसा था।
मैं जो कर सकती थी मैंने किया। मैंने लोगों को पानी का बोतल खरीद कर दिया जिनके पास वहां की करेंसी नहीं थी। मुझे वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा बुरा लग रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











