हिंदू एक्ट्रेस ने मुसलमान एक्टर से रचाई शादी, बेटी हुई पैदा तो बोली- हम भारत में रहते हैं, बंदूक खरीदी होगी

Richa Chadha On Daughter

Richa Chadha On Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अली फजल के साथ शादी कर हैपी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। वहीं बेटी के जन्म के बाद ऋचा की टेंशन कुछ ज्यादा बढ़ गई है। ऋचा जो कि अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उन्होंने अब एक ऐसी बात कह दी जिनसे चारों ओर बवाल खड़ा कर दिया है।

बीते साल बेटी को जन्म देने वालीं ऋचा चड्ढा ने कहा है कि बेटी के जन्म के बाद उन्हें बंदूक खरीदने का ख्याल आया था, क्योंकि वह भारत में रहती हैं। किसी भी मसले पर ऋचा चड्ढा खुल तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देती हुईं नजर आती हैं। अब जब बात उनकी बेटी के बारे में हो तो इस मामले में वह भला कैसे पीछे रह सकती हैं।

हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर लिली सिंह के यूट्यूब चैनल के साथ खास बातचीत में बड़ा बयान दिया है और कहा है, बेटी के जन्म के बाद मेरे दिमाग में अजीब से टेंशन आने लगी। क्योंकि हम भारत में रहते हैं, तो मैंने सोचा कि अब बेटी हो गई है तो एक बंदूक भी खरीदनी पड़ेगी। अरे भाई बेटी की सुरक्षा के लिए इतना तो करना ही पड़ेगा। लेकिन फिर जल्द ही मैंने ये सोच लिया की अपनी चिंता को ताकत बनाना है और बेटी को पालना है। हालांकि, भारत में रहने वालीं बात ऋचा ने मजाकिया ढंग में कही थी।

इसके अलावा उन्होंने बताया है, समाज में इस वक्त जहां देखों वहां मारकाट और लड़ाई जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया तेजी से बदल रही है। क्लाईमेट में बड़ा अंतर आ रहा है, बेहूदा चीजें हो रही हैं। इन सबको मद्देनजर रखते हुए बच्चा पैदा करने को लेकर मैं काफी चिंतित थी। इस तरह से ऋचा ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर चर्चा की।

दरअसल ऋचा चड्ढा ने फुकरे फिल्म को-स्टार और एक्टर अली फजल संग 2022 में शादी रचाई। इसके दो साल बाद 2024 जुलाई में उन्होंने बेटी के रूप में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। मालूम हो कि ऋचा इससे पहले भी कई मामलों पर खुलकर बात कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: richa chadha ali fazal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X