'शकीला' कैलेंडर 2019- ऋचा चड्ढा का सुपर हॉट एंड सेक्सी अवतार- एक, दो नहीं, पूरे 12 तस्वीरें
ऋचा चड्ढा की फिल्म 'शकीला' बॉयोपिक जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माता ने शकीला कैलेंडर 2019 लांच किया है। इस कैलेंडर में 12 महीनों के लिए शकीला का और उनकी फिल्मों का अलग अलग अंदाज पेश किया गया है, जो कि बेहद बोल्ड है। यह कैलेंडर 90 के दशक के फिल्मों की याद दिलाएगा। फिल्म 2019 में ही रिलीज होने वाली है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एडल्ट फिल्म स्टार के जीवन पर आधारित इस फिल्म को इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि इन पोस्टर्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बेसब्री और बढ़ जाएगी। वहीं, ऋचा चड्ढा के लिए भी यह बॉयोपिक काफी खास हो सकती है।

फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के एक गांव में हुई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा कि चैलेंज केवल शकीला का किरदार निभाना ही नहीं था बल्कि उनके बचपन के दिनों में जाना और समझना भी था। वहीं समय के साथ किस तरह उनका लुक और चाल ढाल बदली वो भी देखना था। बता दें, शकीला दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की एडल्ड स्टार थीं।


Click it and Unblock the Notifications











