भीम सेना का ऐलान- ऋचा चड्ढा की जुबान काटने वाले को करोड़ों का इनाम, मैडम चीफ मिनिस्टर पर बवाल
ऋचा चड्ढा ने अपनी आगामी फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर को लेकर जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के जरिए ऋचा चड्ढा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म में चीफ मिनिस्टर की भूमिका निभाने के लिए गोली मारने की धमकी दी जा रही है।
ऋचा चड्ढा ने कहा था कि फिल्म रिलीज से पहले लोग धमकियां देते हैं कि वे पोस्टर जलायेंगे, शीशे तोड़ देंगे। मुझे भी इस तरह की धमकी मिली है। अब इस पूरे मामले पर ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि भीम सेना के प्रमुख नवाब सतपाल तवंर ने मैडम चीफ मिनिस्टर के लिए ऋचा चड्ढा की जुबान काटकर लाने वाले के लिए ईनाम का ऐलान किया है।

इसका विरोध एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने किया है और उन्होंने इस तरह की हरकत को सरासर गलत बताया है।स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक कटिंग रिट्वीट किया है जहां पर ऋचा की जुबान काटने की बात कही गई है।


Click it and Unblock the Notifications