सोनाक्षी-जहीर की शादी को 'लव जिहाद' बताने वालों पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा, बोलीं- बुरी नजर वाले तेरा मुंह...

Richa Chadha

Richa Chadha got angry who called Sonakshi-Zaheer's marriage love jihad: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों सलमान खान की पार्टी में मिले थे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। वहीं लंबा इंतजार करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर के साथ रजिस्टर मैरिज की थी। कहा यह भी जा रहा है कि शादी की वजह से सोनाक्षी के परिवार में काफी तनाव भी रहा था। जिसका खुलासा शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया कि फिलहाल अब परिवार में सब ठीक है। भले ही अब होम में सब कुछ ठीक क्यों ना हो, लेकिन अब होम टाउन में सोनाक्षी और जहीर की शादी का जमकर विरोध हो रहा है।

सोनाक्षी की शादी का चल रहा विरोध
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के होम टाउन पटना में जमकर दोनों की शादी का विरोध चल रहा है। इस विरोध के प्रदर्शन में सोनाक्षी-जहीर की शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है। वहीं अब इस विरोध को देखते हुए 9 महीने की प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा सोनाक्षी-जहीर को सपोर्ट में उतरी हैं। दरअसल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भी इंटर फेथ मैरिज की थी। जिसके बाद वह सोनाक्षी के बारे में यह सब सुनकर हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सोनाक्षी के सपोर्ट में आईं ऋचा
ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रिय सोना और जहीर, मैं तुम्हारी सादगी और कमिटमेंट से बहुत प्रभावित हूं और बहुत खुश भी हूं कि तुम दोनों अपने मन की करते हो। तुम्हारे साथ कोई फोटो नहीं हो पाई क्योंकि तुम बहुत बिजी थीं, लेकिन अली और मैं तुम्हारे जोश से बहुत प्यार करते हैं। तुम्हारी जोड़ी कमाल की है।

ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा
ऋचा इसके आगे लिखती हैं- बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू। तुम दोनों को प्यार एक शानदार पार्टी देने के लिए धन्यवाद। तुम्हारी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। बता दें कि ऋचा ने अपने पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करार जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X