'बच्चेदानी नहीं है तो..' दीपिका पादुकोण की फेक प्रेग्नेंसी वाली बात पर भड़क गईं ऋचा चड्ढा? लगाई क्लास!

deepika padukone richa chadha

दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सवालों के घेरे में है। हालांकि उनके सपोर्ट में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उतर गईं हैं और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऋचा चड्ढा का कहना है कि अगर यूटरस नहीं है तो ज्ञान मत दो।

जी हां, कल्कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दीपिका पादुकोण को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया था। इस बेबी बंप के साथ उन्होने पैरों में हाई हील्स पहने थे जो कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं पहने जाते हैं।

इसके बाद लोगों ने दीपिका को को जमकर ट्रोल किया। कुछ का कहना था कि उनकी प्रेग्नेंसी फेक है। हालांकि इसके बाद दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में ऋचा चड्ढा आ गई है, जो खुद भी इस वक्त गर्भवती हैं और जुलाई में डिलीवरी होने वाली है। उन्होने रील के नीचे टिप्पणी करते हुए कहा, "गर्भाशय नहीं, ज्ञान नहीं।"

इसका ये मतलब था कि केवल वही लोग जिन्होंने गर्भावस्था का अनुभव किया है, वे वास्तव में आने वाली चुनौतियों और आराम को समझ सकते हैं। ऋचा चड्ढा के इस कमेंट के बाद उनको लेकर चर्चा हो रही है।

दीपिका ने नहीं दिया रिएक्शन

दीपिका पादुकोण कई इवेंट पर अपने बेबी बंप के साथ नजर आती रहती हैँ। उनको किसी तरह की कोई झिझक नहीं होती है। फिलहाल वो कल्कि को लेकर चर्चा में हैं जो कि शूट हो चुकी है। अब वो अपने प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सतर्क हैं और नन्हे मेहमान का इंतजार कर रही हैं। रणवीर सिंह को अक्सर उनका ख्याल रखते हुए देखा जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो डिलिवरी के काफी समय के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगी। खबरें ये भी हैं कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी प्रेग्नेंट हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Read more about: deepika padukone richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X