डिलीवरी से कुछ रोज पहले पति की बाहों में आराम कर रही हैं ऋचा चड्ढा, इस हाल में देख लोग...

Richa Chadha Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने साल 2022 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अली फजल से शादी की थी। दो साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बनने जा रहा है, जिसके लिए दोनों काफी एक्साइटेड हैं। बेबी के स्वागत से पहले ऋचा ने अपना खूबसूरत मैटरनिटी शूट करवाया है।
ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंसी के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूल रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह अपने पति के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में अली ने बीवी के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया।
दूसरी तस्वीर में भी प्रेग्नेंट ऋचा अपने पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। चौथी फोटो में ऋचा मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवा रही हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज के साथ अभिनेत्री ने अपने पति की तारीफों के पुल बांधे हैं। ऋचा ने कहा है कि इस अद्भुत जर्नी में मेरा साथी बनने के लिए धन्यवाद अली फजल।
बात करें ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' में लज्जो के रूप में देखा गया था। वहीं, अली फजल 'मिर्जापुर सीजन 3' में नजर आ रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications