बेटी के पैदा होने के बाद Richa Chadha को लगा- 'अब मेरी जिंदगी खत्म', बंदूक खरीदने की कही बात

Richa Chadha baby girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति अली फजल के साथ 16 जुलाई 2024 को अपनी बेटी ज़ुनेरा इदा फजल का स्वागत किया। लेकिन मां बनने का यह सफर उनके लिए इमोशनल और थोड़ा डरावना भी रहा।
प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर घबरा गई थीं ऋचा
कॉमेडियन और यूट्यूबर लिली सिंह से बातचीत करते हुए ऋचा ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो वो डर गई थीं। ऋचा ने कहा: "मैं थोड़ी डरी हुई थी। एनवायरमेंट में बदलाव हो रहा है, दुनिया में हत्याएं हो रही हैं, बहुत कुछ गलत चल रहा है। ऐसे में बच्चा लाना सही फैसला है या नहीं, यही सोचती रही।"
"क्या मेरी जिंदगी अब खत्म हो गई है?"
ऋचा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में उनके मन में कई तरह की बातें चल रही थीं। उन्होंने कहा- "जब आप पूरी तरह आजाद होते हैं, तो एक बच्चा जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। पहले 6 महीने तक बच्चे को फीड कराना और उसकी देखभाल करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उस वक्त मुझे लगा - हे भगवान! क्या मेरी जिंदगी अब खत्म हो गई है?"
बेटी के लिए प्रोटेक्टिव इमोशन
ऋचा ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उन्हें बेटी होने वाली है, तो उनके अंदर एक अलग तरह की मां वाली प्रोटेक्टिव भावना जाग उठी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-"मैंने सोचा कि हम भारत में रहते हैं, अब तो मुझे बंदूक लेनी ही पड़ेगी। फिर सोचा नहीं, हम उसे अपनी तरह मजबूत बनाएंगे।"
अली और ऋचा की लव स्टोरी
ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात साल 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। फिर 2020 में दोनों ने लॉकडाउन के दौरान चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली और बाद में 2022 में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।
बच्ची का नाम
16 जुलाई 2024 को दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने प्यार से रखा है-जुनैरा इदा फजल।


Click it and Unblock the Notifications











