ट्रोलिंग से परेशान होकर ऋचा चड्ढा ने छोड़ा ट्विटर, बोलीं- 'बहुत जहर है'- आखिरी Tweet
सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा ने ट्विटर को अलविदा कहने का ऐलान किया है। ट्विटर पर ऋचा चड्ढा ने लेटेस्ट पोस्ट करते हुए बताया कि वह ट्विटर छोड़ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्रोलर्स से परेशान होकर ट्विटर को डिलीट करने का फैसला लिया।
ऋचा चड्ढा ने आखिरी ट्वीट में लिखा, मैं अपने फोन से इस ऐप को डिलीट कर रही हूं। बहुत ज्यादा जहर है। बाय। बता दें हाल में ही ऋचा चड्ढा को उनकी शादी व उनके पार्टनर अली फजल को लेकर ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन चुनिंद एक्ट्रेस में से एक हैं जो ट्विटर पर मौजूदा विषयों पर खुलकर अपनी राय रखतीं और तत्कालिक विषयों को उठाने की कोशिश भी करतीं। हालांकि इन सब के बीच वह कई बार ट्रोल भी होती।
हालांकि ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल किया। उनके बॉयफ्रेंड अली फजल और उनके रिश्ते को लेकर भी कुछ लोगों ने अपशब्द लिखे। जिसे जहर बताते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर छोड़ने का ऐलान किया।

ऋचा चड्ढा के ट्विटर छोड़ने पर यूजर्स क्या बोले
ऋचा चड्ढा के ट्विटर छोड़ने वाले पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के फैसले को उचित बताया तो कुछ ने इसपर भी उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, वापस आने का मन करेगा, कुछ दिन ब्रेक लेना सही रहेगा।

आमिर खान की तरह तुम्हारी शादी भी नहीं चलेगी
हाल में ही ऋचा चड्ढा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, तुम्हारा तलाक कब हो रहा है, बताओ, क्योंकी तुम्हारी शादी आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिकने वाली नही है। ऋचा इस कमेंट पर काफी गुस्सा हुईं उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

ट्रोलर को सबक सिखाया
ऋचा ने ट्रोलर का नाम लेते हुए लिखा, सर्वेश, मेरी छोड़, तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने तो बौरा रहा है? दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे case में?न शक्ल,न अक्ल और गरीब? मम्मी LPG से चूल्हे पे आ गई होंगी? पायलागू आंटी, ये क्या गू रूपी कुपूत दुनिया में ले आईं?ये बेरोज़गार दया-पात्र बस यहीं चौड़ा हो सकता है।

अली फजल और ऋचा
ऋचा और अली फजल जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











