संगीत सेरेमनी में अली फजल संग जमकर नाचीं ऋचा चड्ढा, रांझा रांझा सॉन्ग पर किया परफॉर्म!

ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी को लेकर व्यस्त हैं और फैंस उनको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि दोनों कई दिन से शादी के फंक्शन को लेकर बिजी हैं और 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि अभी उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है। दोनों सितारे आए दिन सोशल मीडिया पर लगातार अनदेखे वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं जो कि चर्चा में है।
ऋचा और अली के संगीत समारोह का एक नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दोनों सितारे साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यारे से वीडियो में ऋचा चड्ढा और अली फजल रांझा को रांझा गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने अपनी 2013 की फिल्म फुकरे के अंबरसरिया गाने पर भी डांस किया था। ये देखना काफी दिलचस्प रहा और वहां मौजूद सभी लोगों ने काफी एंजॉय किया था। ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इस वीडियो की बात करें तो दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं और फैंस उनको लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि ऋचा के संगीत समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार नजर आ रहा है।
जहां ऋचा की बचपन की सबसे अच्छी दोस्त ने जोड़े के लिए एक मजेदार सरप्राइज परफॉर्मेंस दी, वहीं उनके भाई ने भी एक गाना गाया और भांगड़ा परफॉर्म किया। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











