..................... Richa chadha angry on troller who said her marriage end soon like Aamir Khan। ऋचा चड्ढा ने ट्रोलर पर निकाली भड़ास ,जब पूछा आमिर खान की तरह तलाक कब होगा - Hindi Filmibeat

ऋचा चड्ढा की शादी पर ट्रोलर ने बोला- आमिर खान की तरह तलाक कब होगा? एक्ट्रेस का मुंहतोड़ जवाब

बॅालीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ऋचा चड्ढा काफी लंबे समय से एक्टर अली फजल के साथ अपने रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं। ऋचा चड्ढा और अली फैजल को लेकर लॅाकडाउन के दौरान यह खबर सामने आयी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं।

लेकिन कोरोना के कारण दोनों अपनी शादी को आगे के लिए टाल दिया। इस बीच शादी से पहले ही ऋचा चड्ढा और अली फैजल की रिश्ते को एक ट्रोलर ने आमिर खान की याद दिलाते हुए तलाक तक पहुंचा दिया है।

Richa Chadha

ऋचा चड्ढा ने इस यूजर को करारा जवाब भी दिया है। ऋचा चड्ढा ने खुद की निजी जिंदगी पर की गई इस टिप्पणी पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह पूरा मामला शुरू हुआ एक तस्वीर से। ऋचा चड्ढा का यह जवाब खबरों में छाया हुआ है। यहां पढ़िए पूरी डिटेल।

ऋचा चड्ढा ने अली फैजल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की

ऋचा चड्ढा ने अली फैजल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की

ऋचा चड्ढा ने अली फैजलके साथ अपनी एक तस्वीरट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ हमेशा की तरह ऋचा चड्ढा ने एक इमोजी के जरिए अपना प्यार अली फैजल की तरफ जाहिर किया है। हमेशा की तरह कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर प्यार बरसाया है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर पर ट्रोल करते हुए आमिर खान के तलाक की टिप्पणी कर दी है।

तुम्हारा तलाक कब हो रहा है

तुम्हारा तलाक कब हो रहा है

एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि तुम्हारा तलाक कब हो रहा है, बताओ क्योंकि तुम्हारी शादी भी आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। ऋचा चड्ढा ने इस ट्टीट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यूजर को करारा जवाब दिया है।

ऋचा चड्ढा ने दिया करारा जवाब

ऋचा चड्ढा ने दिया करारा जवाब

ऋचा चड्ढा ने अपने निजी जिंदगी पर उठे सवाल पर जवाब देते हुए लिखा है कि सर्वेश, मेरी छोड़, तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने तो बौरा रहा है? दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे केस में? न शक्ल, न अक्ल और गरीब? मम्मी एलपीजी से चूल्हे पेआ गई होंगी? पायलागूआंटी ये क्या कुपूतदुनिया में ले आई। ये बेरोजगार दया-पात्र बस यहीं चौड़ा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X