..................... Richa Chadha and Saba Azad gone angry when they spotted Nilgai in Delhi - Hindi Filmibeat

नीलगाय के साथ हुआ कुछ ऐसा, आगबबूला हो उठीं ऋचा चड्ढा और सबा आजाद, क्या है मामला?

Delhi Nilgai News: दिल्ली के द्वारका से कुछ ऐसा सामने आया जो कि लोगों के लिए काफी नया था। क्या आप जानते हैं नीलगाय भारत में कई स्थानों पर पाई जाती हैं। ये जंगली गाय होती हैं जो कि आजादी से जंगलो में रहती हैं।

Delhi Nilgai

ऐसे में आपको पता चले कि नील गाय दिल्ली जैसे शहर में घूम रही हैं तो आपका रिएक्शन क्या होगा? लेकिन ऐसा हुआ है क्योंकि लगातार जंगल काटे जा रहे हैं। दिल्ली के द्वारका इलाके से इस तरह की घटना सामने आई है जिसके बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा और सबा आजाद ने गुस्सा व्यक्त किया है।

Also Read
'मैं मर जाऊं तो बच्चे को बचा लेना क्योंकि गोविंदा..' सुनीता आहूजा का ये खुलासा सुनकर रह जाएंगे सन्न
'मैं मर जाऊं तो बच्चे को बचा लेना क्योंकि गोविंदा..' सुनीता आहूजा का ये खुलासा सुनकर रह जाएंगे सन्न

बता दें कि इस वीडियो ने इंटरनेट पर सबको हैरान कर दिया है। सभी जानते हैं कि काफी बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की हो रही है जिसकी वजह से जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में अपना आशियाना ढूंढ रहे हैं।

क्या बोलीं एक्ट्रेसेस..

नील गाय के दिल्ली में नजर आने वाले वीडियो के सामने आने के बाद ऋचा चड्ढा और सबा आजाद ने गुस्सा जताया है। ऋचा चड्ढा ने लिखा, ''Horrible!!! गाय पे राजनीति, नीलगाय को मरने के लिए छोड़ दिया गया है... पाप लगेगा हम सभी को।'' इसके अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और शानदार अदाकारा Saba Azad ने भी वीडियो शेयर कर तंज कसा है कि, ''तरक्की' फायदा कौन उठा रहा है।''

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़के हुए हैं। बता दें कि ये मामला करीब 15 मई का बताया जा रहा है। बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर अभिनेत्रियां अक्सर सामने आती हैं और ऋचा चड्ढा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। चाहे सरकार हो या आम नागरिक वो सबको लेकर अपनी बात जरूर रखती हैं।

Read more about: richa chadha saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X