ऋचा चड्ढा-अली फज़ल की शादी की तारीख आई सामने, तीन दिनों तक चलेगा जश्न, देंगे ग्रैंड रिसेप्शन
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में इसी महीने के अंत में शुरू हो रही है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार अब ये दोनों स्टार्स ब्याह रचाने जा रहे हैं। उनकी शादी की तारीख भी अब सामने आ गई है। यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा जो 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा।
Recommended Video
बता दें कि, दोनों 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में होगी। वहीं, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन भी ये कपल देने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों परिवार तैयारियों में जुट गया है।

30 सितंबर से शुरू होगा जश्न
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 30 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगा। दोनों का वेडिंग फंक्शन लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। उनकी मेहंदी और संगीत की रस्म 1 अक्टूबर को होगी। साथ ही 2 अक्टूबर को ये कपल अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी रख सकते हैं।
कोविड के चलते आगे बढ़ी थी शादी
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने 2020 में शादी की घोषणा की थी। दोनों ने अप्रैल, 2020 में शादी का ऐलान किया था लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने तारीख आगे खिसका दी थी। आखिरकार अब यह कपल शादी करने जा रहा है। उनके फैंस दोनों की शादी की खबर से बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











