ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को लेंगे फेरे, शादी से पहले फैंस के लिए शेयर किया एक खास मैसेज

ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी करने वाले हैं, मुंबई और नई दिल्ली में शादी की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल कपल दिल्ली में है और उनके सप्ताह भर चलने वाले शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शादी से पहले, कपल ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है। उन्होंने उन्हें उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऋचा और अली ने एक ऑडियो मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया और तभी महामारी ने हम सभी को प्रभावित किया। देश के बाकी हिस्सों की तरह, हम भी एक के बाद एक व्यक्तिगत त्रासदियों से जूझ रहे थे। और अब, जैसा कि हम सभी राहत की सांस ले रहे है.. हम इस फेज को एन्जॉय कर रहे हैं, हम अपने परिवारों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं और आप सभी के आशीर्वादों को पाकर हम बहुत ही भावुक और आभारी हैं।"

richa-chadha-and-ali-fazal-shared-statement-on-their-wedding-we-offer-you-nothing-but-our-love

जैसे ही ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, उनके सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों सहित रिया चक्रवर्ती, हुमा कुरैशी, ईशा गुप्ता, सत्यजीत दुबे, ज़रीन खान और अन्य ने उन्हें बधाई दी।

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल 2 साल से अधिक समय के इंतज़ार के बाद 4 अक्टूबर को शादी करने वाले हैं। यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा जो 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा।

दोनों 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी करीबी परिवार और दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में होगी। वहीं, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन भी ये कपल देने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों परिवार तैयारियों में जुट गया है।

चर्चा यह है कि मुंबई के रिसेप्शन में आमंत्रित लोगों में अली फज़ल के सह-अभिनेता और हॉलीवुड के दोस्त भी शामिल हैं। डेम जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर जैसे कलाकार भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X