Richa-Ali Wedding Ceremony First Pic- ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी समारोह की पहली तस्वीरें!

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इसे ऑफिशियल कर दिया है, इस जोड़े ने ढाई साल पहले अपने मिलन को औपचारिक रूप दिया था, और अब वे दोस्तों और परिवार के साथ अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में वे बेहद प्यारे लग रहे हैं। और ये तस्वीर इनके प्यार की एक गवाही हैं। ये दोनों 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।
अली फज़ल, अबू जानी और संदीप खोसला के जोड़े में और ऋचा चड्ढा राहुल मिश्रा के कस्टम मेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उनको लोग काफी पसंद करते हैं और यही कारण है कि लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
मिर्जापुर के गुड्डू पंडित यानि अली फजल की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और इसके चलके उनके फैंस काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। ऋचा चड्ढा और अली फजल कई साल रिलेशनशिप में रहे हैं।
ये दोनों बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक रहे हैं जिन्होने कभी अपने रिश्ते को नहीं छिपाया है बल्कि समय समय पर दोनों की तस्वीरें सामने आती रहीं हैं। इस वक्त दोनों सितारे काफी खुश हैं।
वर्कफ्रंट पर अली फजल मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर बिजी हैं जबकि ऋचा चड्ढा भी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं। फिलहाल आपको कैसी लगीं इन दोनों की शादी की पहली तस्वीरें?


Click it and Unblock the Notifications











