Richa Chadha और मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फैन्स बोले- आ गई गद्दी की असली दावेदार

Richa Chadha

Richa Chadha and Ali Fazal daughter first photo: हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मिर्जापुर 3 की वजह से सुर्खियों में बने अली फजल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। जी हां, बता दें कि कपल हाल ही में पेरेंट्स बना है। 16 जुलाई को ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म की घोषणा की थी। बात दें कि फैन्स और परिवार नन्ही परी के घर आने से बेहद खुश हो गए हैं। वहीं फैन्स को ऋचा की बेटी की पहली झलक का इंतजार था तो बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने फैन्स का इच्छा पूरी कर दी है।

ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी नन्ही राजकुमारी की तस्वीर
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही राजकुमारी के पैरों की एक तस्वीर साझा की है। इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- 'अपने जीवन की सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के बाद अब मैं सहयोग पोस्ट कर रही हूं!! हम अपने आपको सौभाग्यपूर्ण मान रहे हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। तो आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

फैन्स और सितारों ने लगाई कमेंट की लंबी लाइन
बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैन्स ही क्या सितारों के भी जमकर रिएक्शन देखने मिल रहे हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा की इस पोस्ट पर मल्लिका जान उर्फ मनीषा कोइराला ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है। तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा, नीति मोहन, कल्कि कोचलिन, रिद्धिमा पंडित समेत फैन्स ने भी कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माशा अल्लाह मुबारक हो बहन हमें बुला लो बधाई पर आपकी बच्ची को अल्लाह खुश रखे आपके परिवार को आमीन। तो वहीं दूसरे ने लिखा-आ गई गद्दी की असली दावेदार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X