Richa Chadha और Ali Fazal ने अपने प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म का किया ऐलान, एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर

richa-chadha-and-ali-fazal-announce-their-next-production-the-underbug-starring-ali-fazal

Richa Chadha- Ali Fazal: ऋचा चड्ढा और अली फज़ल के लिए यह एक बड़ी जीत थी कि होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म, द अंडरबग को लॉस एंजिल्स में स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पुशिंग बटन्स स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने इस इंडिपेंडेंट फिल्म समारोह में हिस्सा लिया था।

शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द अंडरबग' में अली फजल और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को 2020 के अंत में लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया था। फिल्म को बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र के लोनावाला में एक घर में शूट किया गया था। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, कहानी दो पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंजान घर में शरण लेते हैं।

द अंडरबग उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है, जो अपनी झलक से ही दिलचस्प लग रही है।

ऋचा कहती हैं, "फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसके निर्माता के रूप में हम इसे देखने के लिए वहां मौजूद थे। यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण था क्योंकि इसने इतने बड़े वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया। यह सिनेमा के लिए एक अच्छा समय है। भारतीय फिल्में वैश्विक दर्शकों तक पहुंच रही हैं। इस शैली की फिल्में काफी पेचीदा होती हैं क्योंकि इसके बहुत ही विशिष्ट दर्शक होते हैं, लेकिन चूंकि इसे इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है कि इसका सफलता ये खुद बयान कर रही है।"

वहीं, अली कहते हैं, "मैंने फिल्म का निर्माण ही नहीं किया है बल्कि इसमें अभिनय भी किया है, इसलिए मैं फिल्म से न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ा हूं। इस तरह की प्रतिक्रिया देखकर काफी गर्वित महसूस करता हूं। यह फिल्म बहुत ही उलझी हुई और तनावपूर्ण परिस्थितियों में बनी है। फिल्म की पहली प्रतिक्रियाएं सकारात्मक थीं, इसने हमें बहुत आत्मविश्वास दिया।"

फिल्म शुजात सौदागर, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल द्वारा लिखी गई है और विकेश भूटानी, शुजात सौदागर और अमन मान द्वारा निर्मित है। एक्जीक्यूटिव निर्माता शौनक सेन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, अब्बास दलाल और हुसैन दलाल हैं।

Read more about: ali fazal richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X