Richa Ali Baby: ऋचा चड्ढा-अली फजल बने पेरेंट्स, बेटा या बेटी.. जानिए किसे दिया जन्म

Richa Chadha Ali Fazal Baby Girl

Richa Chadha Ali Fazal Baby Girl: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। ऋचा चड्ढा अली फजल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। हाल ही में ऋचा ने अपने मैटनिटी शूट से बवाल काट दिया था।

ऋचा और अली ने यह खुशखबरी बेबी गर्ल के जन्म के दो दिन बाद फैंस के साथ साझा की है। कपल के यहां 16 जुलाई को बेटी का जन्म हुआ। पूरा परिवार बेहद खुश है। ऋचा चड्ढा ने खुशखबरी साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हमारे यहां बेटी का आगमन हुआ। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं। हम अपने शुभचिंतकों के प्रति शुक्रगुजार हैं, जो उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया'।

ऋचा अली की इस गुड न्यूज़ के बाद अब हर किसी को उनके बेटी की पहली तस्वीर और बेटी के नाम का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि ऋचा अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव रही हैं।

एक दिन पहले ही ऋचा चड्ढा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि इतना शुद्ध प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए अली फजल का धन्यवाद। ऋचा ने इस फोटोशूट के लिए रिड बर्मन को बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने वर्ष 2022 में शादी की। इससे पहले दोनों ने कई वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में पहली बार हुई थी। वहीं, से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, लंबे वक्त तक इन्होंने अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा।

Read more about: richa chadha ali fazal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X