बेहद मजेदार है ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी का निमंत्रण, रेट्रो अंदाज में यूं दिखा कपल
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में इसी महीने के अंत में शुरू हो रही है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार अब ये दोनों स्टार्स ब्याह रचाने जा रहे हैं। यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा जो 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा।
वहीं, इस सुपरस्टार जोड़ी की शादी किसी अनूठी शादी से कम नहीं है। दोनों अपनी शादी की तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं। हर कोई जानता है कि ऋचा चड्ढा और अली फज़ल असल जिंदगी में कितने मजाकिया शख्स हैं। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है और इसका अंदाजा आप उनके इनविटेशन कार्ड को देखकर भी लगा सकते हैं, जो वाकई काफी अलग और मनमोहक है।

ऋचा चड्ढा और अली फ़जल ने अपनी शादी का न्योता 'सेव द डेट' डिज़ाइन करने के लिए अपने एक दोस्त से कहा, जिसने रिचा और अली के चेहरे को पॉप आर्ट डिज़ाइन में स्केच किया। आमंत्रण में माचिस की डिब्बी के आकार में 90 के दशक का एक रेट्रो फील दिया गया है जिसमें लिखा है - 'कपल मैचेस'। इस स्केच में ऋचा और अली पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी का जश्न 30 सितंबर से शुरू होगा। यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा और 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा। शादी मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों के साथ एक निजी समारोह में होने वाली है। 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दिल्ली और मुंबई के लिए अन्य समारोहों के अलावा दो भव्य रिसेप्शन होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











