..................... कंफर्म ! ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी पोस्टपोन-ये है नई डेट Richa Chadha Ali Fazal Marriage postpone in October - Hindi Filmibeat

कंफर्म ! ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी पोस्टपोन-ये है नई डेट

कोरोनावायरस के प्रभाव से बॉलीवुड सितारे भी नहीं बच पाए हैं। इसी प्रकोप के चलते ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी पोस्टपोन हो गई है। दोनों इसी अप्रैल मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब दोनों की शादी अप्रैल में नहीं अक्टूबर में होगी।

दोनों के प्रवक्ताओं ने बताया कि मौजूदा स्थिति और कोरोना महामारी के चलते अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में देरी होगी। दोनों अब 2020 के अंत तक शादी करेंगें। यह फैसला सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हुआ है।

Richa Chadha and Ali Fazal wedding

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अली फजल और ऋचा चड्ढा के प्रवक्ताओं ने बताया कि अली का परिवार कनाडा में रहता है और अप्रैल में अगर शादी होती है तो ट्रेवल करना संभव नहीं है। वहीं दोनों के ही तमाम दोस्त विदेश में रहते हैं और वे सब ऐसी स्थिति में भारत नहीं आ पाएंगे।

ऐसी स्थिति में अक्टूबर में ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी कर सकते हैं। बता दें कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। दोनों की ओर से शादी की तैयारी भी जोर शोर से चल रही थी।

वहीं वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें भी आ रही थीं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते दोनों की शादी की तारीखों को आगे खिसका दिया गया है। खैर वरुण व नताशा की ओर से इस तरह का फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

बात करें ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की तो वह हाल में ही कंगना रनौत के साथ पंगा फिल्म में नजर आईं। ये फिल्म क्रीटिक्स रिव्यू के तौर पर शानदार बताई गई और कमाई भी ठीक ठीक की। वहीं ऋचा चड्ढा की शकीला फिल्म भी आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X