Richa Chadha Pregnant: मिर्जापुर के बब्लू पंडित के बाद गुड्डु भैया बनेंगे पापा, भोली पंजाबन हुई प्रेग्नेंट

Richa Chadha

Richa Chadha Ali Fazal Confirms Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर कर अपने फैंस का आज का दिन बना दिया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल बहुत जल्द अपने पहले बच्चा के स्वागत करने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी कंफर्म की है।

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं, कैप्शन में कहा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया है और कपल को बधाई दी है।

बीते दिन यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैन्स को देकर चौंका दिया था। पति आदित्य ने बताया था कि उनके घर जल्द ही लक्ष्मी या फिर गणेश आने वाले हैं। इसके साथ ही हाल ही में अली फजल (गुड्डु भैया) के मिर्जापुर कोस्टार विक्रांत मैसी (बब्लू पंडित ) भी पापा बने हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है।

ऋचा चड्ढा ने अली फजल के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें प्रेग्नेंट लड़की वाली इमोजी भी उसमें लगाई है। इस खुशखबरी के बाद, श्वेता बसु प्रसाद, श्रिया पिलगांवोकर, हिमांशी चौधरी, नताशा भारद्वाज, हर्षिता शेखर गौड़ समेत अन्य दोस्तों और फैन्स ने कपल को बधाई दी है। शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी। इनकी शादी पहले कोरोनो लॉकडाउन में होनी थी। लेकिन महामारी के कारण डेट्स आगे बढ़ा दी गई थीं। इन्होंने पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी। उसके बाद लखनऊ में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था।

Read more about: richa chadha ali fazal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X