अनुराग कश्यप ने बकवास की होती तो उसे कोर्ट ले जाती, मैं डरने वालों में से नहीं- भड़की ऋचा चड्ढा
अनुराग कश्यप पर लगाए गए यौन शोषण मामले पर एक बार फिर से ऋचा चड्ढा ने अपना करारा जवाब दिया है।ऋचा ने लिखा है कि अनुराग ने बकवास की होती तो उसे लीगल नोटिस की जगह कोर्ट ले जाती। अपनी आइडियॉलिजी अपने पास रखो, मैं डरने वालों में से नहीं हूं।
लेकिन ऐसा बोलने की जरूरत आखिरकार ऋचा चड्ढा को क्यों हुई? दरअसल, एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने आरोप में कहा था कि अनुराग कश्यप ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, मागी गिल और हुमा कुरैशी उनके साथ कंफर्टेबल रहती हैं।

ये बयान सामने आने के साथ ही ऋचा चड्ढा ने अपने वकील की तरफ से बयान जारी कर कहा था कि वह जल्द ही पायल घोष के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी। वकील क जरिए ये बताया गया कि ऋचा चड्ढा इस तरह के आरोप की कड़ी निंदा करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications