फुकरे में गाली देने के लिए ऋचा ने बहुत प्रैक्टिस की!
फुकरे फिल्म रिलीज भी हो गयी और फिल्म ने काफी अच्छी शुरुआत भी की साथ ही लोगों को बहुत पसंद भी आई। फुकरे फिल्म में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा और प्रिया आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में ऋचा चड्ढा ने एक लेडी डॉन का किरदार निभाया है और ये किरदार उनके लिए काफी चैलेंजिग था क्योंकि इस किरदार ने फिल्म में कई सारी गालियां दी हैं जो कि ऋचा के लिए काफी मुश्किल था। ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें फुकरे फिल्म के लिए काफी टफ बनना पड़ा था।
ऋचा चड्ढा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब फुकरे फिल्म के लिए उन्हें साइन किया गया तो पहले तो वो पहले तो थोड़ा नर्वस हो गयी थीं क्योंकि उन्हें थोड़ा डर था कि वो इस किरदार को निभा पाएंगी या नहीं। क्योंकि ये किरदार एक असली की महिला डॉन का है। इस किरदार को निभाने के लिए ऋचा को गालियां देने की काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी। ऋचा चड्ढा ने फुकरे फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार निभाया है जो कि सिर्फ नाम से ही भोली है। बाकी वो बहुत ही तेज और गुस्से वाली है। भोली पंजाबन चारों फुकरों की मदद करती है पैसा कमाने में।
ऋचा चड्ढा ने इंटवर्यू के दौरान कहा कि उन्हें पसंद नहीं है कि लोग लड़कियों को कम दिमाग वाला कहें इसलिए वो काफी सारी बुक्स पढती हैं। ऋचा चड्ढा को इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला भी मिली है जिसमें वो एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो नील नितिन मुकेश के साथ इश्केरिया फिल्म भी कर रही हैं जो कि एक टिपिकल लव स्टोरी है। इसके बाद उनकी फिल्म तमंचे भी पाइपलाइन में है।


Click it and Unblock the Notifications