अनुभव सिन्हा का एक और धमाका- फिल्म में ऋचा चड्ढा निभाएंगी सेक्स वर्कर का किरदार
अनुभव सिन्हा को लेकर अक्सर ये बात होती है कि वो काफी दमदार कंटेंट और जानदार सब्जेक्ट के साथ फिल्में बनाते हैं जो कि लोगों के द्वारा काफी ज्यादा सराही जाती हैं। इस समय उनको लेकर एक खबर आ रही है के वो एक फिल्म में बनाने जा रहे हैं जो कि सेक्स वर्कर पर निर्भर होगी। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम सामने आ रहा है और वो इस फिल्म में एक सेक्स वर्कर का रोल निभाती हुई नजर आएंगी।
ऋचा चड्ढा कितनी शानदार अभिनेत्री हैं ये सबने कई बार देखा है और वो अपने किरदार से छा जाती हैं। इस बात को लेकर ऋचा चड्ढा ने भी खुलासा करते हुए लिखा है कि.. 'मैं हर तरह के रोल कर रही हूं।

इनसे मैं अपने व्यक्तित्व के सभी पहलुओं का पता लगाने जा रही हूं। अनुभव सिन्हा के साथ एक फिल्म के लिए मैं कॉमेडी कर रही हूं। मैं सोफी नामक एक लड़की का किरदार निभा रही हूं जो तुतलाती है।'
इसके अलावा उनका कहना है कि फिल्म आर्टिकल 375 करने के बाद ऐसा रोल करने में मुझे खुशी हो रही है क्योंकि ये एक और अलग किरदार होगा।
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में मैं सोफी नामक एक क्रेजी किरदार निभा रही हूं। गौरतलब है कि फिल्म फुकरे और गैंग्स वासेपुर में ऋचा चड्ढा ने काफी जोरदार अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications