Trailer- ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, किस राजनेता पर आधारिक है फिल्म?
निर्देशक सुभाष कपूर की धमाकेदार फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये काफी धमाकेदार लग रहा है। ऋचा चड्ढा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर आपको इंप्रेस करने के लिए काफी लग रहा है। अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही थीं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म किसी रियल लाइफ किरदार पर आधारित है। लेकिन इसको लेकर किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।
इस ट्रेलर में ऋचा महिला मुख्यमंत्री के किरदार में ऋचा चड्ढा नजर आ रहीं है जिसको देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि किस राजनेता की तरफ ये फिल्म इशारा कर रही है।

ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए ऋचा चड्ढा के अभिनय की सिर्फ तारीफ की जा रही है। इस फिल्म को कई प्रोड्यूसर प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें से एक भूषण कुमार भी हैं।
सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। इसके पहले सुभाष कपूर ने 'फंस गया रे ओबामा', 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हास्य फिल्म का निर्देशन किया है।
ऋचा चड्ढा इस लुक में काफी धमाकेदार लग रहीं हैं और लोगों का कहना है कि फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली हैं। इसके पहले ऋचा चड्ढा कई दमदार फिल्मों का हिस्सा बनीं हैं। इस समय वो फिल्म शकीला को लेकर भी चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications











