..................... Richa Chaddha says Ram Leela is a great opportunity for her - Hindi Filmibeat

रामलीला करके धन्य हो गयीं जुगाड़ू ऋचा!

ऋचा चड्ढा जो कि बॉलीवुड की आज की जानी मानी एक्ट्रेसेस में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं का कहना है कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करके वो धन्य हो गयी हैं। ऋचा को इस बात की खुशी है कि उन्हें बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। ऋचा चड्ढा जो कि आजकल फरहान अख्तर की फिल्म फुकरे के प्रमोशन में व्यस्त हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में भी अहम किरदार निभा रही है। ऋचा का कहना है कि वो इस किरदार को निभाकर बेहद खुश हैं क्योंकि ये किरदार उनके लिए काफी मायने रखता है।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा "रामलीला मेरे लिए बहतु बड़ा अवसर है। मैं फिल्म के विषय में ज्यादा बात नहीं कर सकती लेकिन मुझे लगता है कि लोग भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनने के लिे अपनी पूरी जिंदगी गुजार देते हैं और मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही ये अवसर मिल गया। मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि लोग मुझे स्विकार कर रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं।'' ऋचा चड्ढा सबसे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में नज़र आई थीं। उसके बाद ऋचा को काफी अच्छे अच्छे फिल्मों के ऑफर मिले।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म फुकरे के इवेंट के दौरान खुद से जुड़ी कई बातें शेयर कीं हैं। आइये जानते हैं कि गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला तक का सफर कैसा रहा ऋचा चड्ढा का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X