नसीरुद्दीन शाह के बाद ऋचा चड्ढा का बयान, हम टैक्स भरने वाले वोटर हैं, अपनी राय दे सकते हैं
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसके बाद काफी ज्यादा हंगामा हो रहा है। उनका कहना था कि उनको अपने बच्चों के लिए डर लगता है क्योंकि कभी वो किसी भीड़ में फंसे हुए होंगे और कोई पूछेगा कि आप हिंदू हो या मुस्लिम तो वो क्या जवाब देंगें। नसीरुद्दीन शाह बुलंदशहर में हुई हिंसा के बारे में बोल रहे थे। गौरतलब है कि बुलंदशहर में एक पुलिस ऑफिसर की जान चली गई थी।
इसी पर अब ऋचा चड्ढा ने अपनी राय रखी है और कहा कि हम एक टैक्स भरने वाले वोटर हैं और हम हर विषय में अपनी राय दे सकते हैं। उनका कहना कि लोग पूछते हैं कि एक्टर्स बोलते क्यों नहीं हैं..इसलिए नहीं बोलते हैं।

बता दें कि ऋचा चढ्ढा के इस बयान के बाद उनकी भी बातें होना शुरु हो गई हैं। नसीरुद्दीन शाह के बयान ने राजनैतिक पार्टियों में भी हलचल मचा दी और एक पार्टी के सदस्य ने तो नसीरुद्दीन के लिए पाकिस्तान का टिकट तक बुक कर दिया था।
गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान को क्लियर भी किया है और उनका कहना है कि उन्होने इस तरीके से नहीं कहा था जो कि फैलाया जा रहा है। बता दें कि इस पहले भी कई सितारों इस तरह के बयान दिए हैं जिससे विवाद हुआ। आपको मिलाते हैं ऐसे ही कुछ सितारों से...


Click it and Unblock the Notifications