ऋचा चड्ढा जुगाड़ से बनीं एक्टर
फुकरे फिल्म की एक्ट्रेस ऋचा चड़्ढ़ा का कहना है कि वो काफी जुगाड़ के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं। ऋचा चड्ढ़ा का ये जुगाड़ लेकिन उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि उनका बॉलीवुड करियर भी अब काफी अच्छे ट्रैक पर है। इस वक्त ऋचा के पास फरहान अख्तर की फिल्म फुकरे और उसके बाद नील नितिन मुकेश की फिल्म इश्केरिया है। फुकरे जहां एक तरफ कॉलेज स्टूडेंट्स की मस्तीभरी और फुकरेपंती की कहानी है वहीं इश्केरिया एक टिपिकल लव स्टोरी है जिसमें वो नील नितिन मुकेश के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
ऋचा चड्ढा हाल ही में फिल्म फुकरे के जुगाड़ गाने के लॉंच पर दिखीं और वहां पर ऋचा चड्ढा से जब पूछा गया कि आपका अभी तक का सबसे बड़ा जुगाड़ क्या है। इसपर ऋचा ने बताया कि जब वो दिल्ली में अपने घर पर थीं तो उन्होंने अपने मां पापा से कहा कि वो मुंबई में जर्निलिस्ट का कोर्स करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जर्निलस्ट बनना है। और उसके बाद उन्होंने सबसे कम टाइम पीरियड का जर्निलिज्म कोर्स ढूढ़ा और वो मुबई आ गयीं। ये उनका मुंबई आने का जुगाड़ था।
ऋचा चड्ढा ने फुकरे फिल्म में एक भोली पंजाबन का किरदार किया है जो कि तीन लड़कों के पैसा कमाने के एक प्लान पर पैसा लगाती है। भोली पंजाबन का किरदार काफी हटकर और रोमांचक है। इश्केरिया में नील नितिन मुकेश के साथ रोमांस करने का मौका पाकर ऋचा काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications