प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर बवाल, ऋचा चड्ढा ने कहा, हमारा श्राप ज्यादा असर करेगा
बॅालीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक नहीं बल्कि कई बार देश-दुनिया से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखती आयी हैं। फिर चाहे मामला देश से जुड़ा हो या महिलाओं से। एक बार फिर अपने इस ट्टीट को लेकर ऋचा चड्ढा चर्चा में आ गई हैं।
इस बार मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है।ऋचा चड्ढा ने हाल ही में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी इस पूरे मामले पर ट्टीट करके महात्मा गांधी से क्षमा मांगी है।

बता दें कि भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीते बुधवार को लोकसभा में एसीपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का हवाला देशभक्त के तौर पर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications