रणदीप हुड्डा का मायावती पर मजाक ऋचा चड्ढा को नहीं आया पसंद, बोल डाली इतनी बड़ी बात!
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को लेकर जो विवाद इस समय चल रहा है उसको लेकर लगातार लोग उनपर टिप्पणी कर रहे हैँ। सभी का मानना है कि किसी महिला और उसके धर्म को लेकर इस तरह का आपत्तिजनक मजाक करना किसी भी एंगल से सही नहीं है। दरअसल हाल ही में अभिनेता बसपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर कुछ अपत्तिजनक बात कही थी और एक मजाक किया था।
इस पुराने वीडियो के लगातार वायरल होने के बाद लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई ती। लेकिन अब इस में अदाकारा ऋचा चड्ढा ने भी रिएक्ट किया है और उन्होने रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा है।

उनका कहना है कि ये बिल्कुल भी सही नहीं हैं। गौरतलब हा कि ऋचा चड्ढा ने भी रणदीप हुड्डा के इस बयान को लेकर कहा कि ये पूरी तरह से निंदनीय है दरअसल एक वीडियो भी साझा किया गया था..

टैग किया गया
जिसमें अभिनेत्री के अलावा तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा और ऋचा चड्ढा को टैग किया गया था। सभी से पूछा गया कि क्या वो इस वीडियो की निंदा करती हैं।

गिरफ्तार करने की मांग
हालांकि इसके बाद सिर्फ ऋचा चड्ढा ने जवाब में लिखा है कि ये किसी भी तरह से सही नहीं है। रणदीप हुड्डा के इस मजाक के बाद उनको गिरफ्तार करने की मांग ट्विटर पर हो रही है।

बयान का इंतजार
इसके अलावा यूएन ने भी अपने एंबेसडर के तौर पर उनको पद से हटा दिया है। लोग उनके बयान का इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणदीप हुड्डा सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आए थे और कमाल का काम किया था।

निगेटिव रोल
इस फिल्म में वो निगेटिव रोल में नजर आए थे और साथ में दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी थे।


Click it and Unblock the Notifications











