कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स को नहीं मिल रही है सैलरी- ऋचा चड्ढा ने उठाया सवाल
कोरोना संकट के बीच देश में जब सभी लोग घर में थे तो सड़क पर सुरक्षाकर्मी और अस्पताल में डॉक्टर्स ही काम आ रहे थे और उनको कोरोना वारियर्स बोला जा रहा है। लेकिन इस समय परिवारों की जान बचाने वाले डॉक्टर्स को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जोकि आपको बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगेगी। खबर है कि देश भर में डॉक्टर्स जो काम कर रहे हैं उनको सैलरी समय पर नहीं मिल रही है और समय तो सैलरी ही नहीं आ रही है।
इस मामले में अब ऋचा चड्ढा का एक पोस्ट सामने आया है उन्होने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त की है। ऋचा चड्ढा ने दिल्ली के कस्तूरबा हॉस्पिटल का एक पर्चा साझा करते हुए लिखा है कि..

'जब हम सभी सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहे हैं, ऐसे समय में डॉक्टरों को उनकी सैलरी क्यों नहीं दी जा रही।' इस पर्चें में एक खुलासा हुआ है वो चौकाने वाला है। डॉक्टर्स ने लिखा है कि..
उन्हें तीन महीने से अपनी सैलरी नहीं मिली है। Resident Doctors' Association ने एक चिट्ठी के माध्यम से अपनी आवाज उठाई है।
डॉक्टर्स की मानें तो वो काफी ज्यादा परेशान हैं और सैलरी ना मिलने के कारण वो रोजमर्रा के खर्चे तक नहीं चला पा रहे हैं उनको जीवन यापन और परिवार पालने में दिक्कत हो रही है। ऋचा चड्ढा ने का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पोस्ट को साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications