रिचा चड्ढा ने शुरू की तैयारी - कंगना रनौत के साथ लेंगी पंगा, देखिए First Pic
रिचा चड्डा आजकल अपनी फिल्म शकीला बायोपिक की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। इसके अलावा, वो अपनी अगली फिल्म पंगा की शूटिंग की तैयारी भी कर रही हैं। इस फिल्म को अश्विनी अईयर तिवारी डायरेक्ट कर रही हैं और रिचा चड्ढा फिल्म में कंगना रनौत के साथ दिखाई देंगी। फिल्म के लिए रिचा ने कबड्डी सीखना शुरू कर दिया है।
लेकिन रिचा के कबड्डी सीखने का तरीका बड़ा निराला है। एक तरफ तो वो मुंबई में कबड्डी खिलाड़ी और कोच के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके अलावा रिचा काम के सिलसिले जिस भी शहर जाती है वहां के कबड्डी खिलाड़ियों से ज़रूर मिलती हैं। क्योंकि अलग अलग जगह के खिलाड़ियों को अलग अलग पैंतरे हैं।

रिचा की ये तरकीब वाकई काफी दिलचस्प है। गौरतलब है कि कंगना रनौत और अश्विनी अईयर तिवारी की इस फिल्म के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए कंगना पूरी मेहनत कर रही हैं। अश्विनी अईयर तिवारी ने निल बटे सन्नाटा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म थी बरेली की बर्फी।
अपनी दोनों ही फिल्मों के लिए अश्विनी को अलग अलग कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिल चुका है। इसलिए उनकी फिल्म पंगा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 2020 में 26 जनवरी वीकेंड पर धमाका करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











